पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान, शुरु: राकेश ठाकुर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मीडिया को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी 7 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक पूरे जिला के सभी 10 मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का आयोजन करने जा रही है।

यह अभियान संगठन की मजबूती, वैचारिक सुदृढ़ता और कार्यकर्ता दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित किया जाएगा।

7 से 16 मार्च तक जिला के सभी 10 मंडलों में आयोजित होगा: राकेश ठाकुर

राकेश ठाकुर ने बताया कि इस प्रशिक्षण श्रृंखला के अंतर्गत भोरंज मंडल का प्रशिक्षण वर्ग 7-8 मार्च को टाउन भराड़ी मंदिर परिसर में तथा समीरपुर मंडल का 13-14 मार्च को शिव मंदिर गगेहड़ी में आयोजित होगा।

 

इसी प्रकार बमसन मंडल का प्रशिक्षण वर्ग 14-15 मार्च को टौणी देवी स्थित सराय भवन में तथा सुजानपुर मंडल का 15-16 मार्च को संकटमोचन भलेठ में आयोजित किया जाएगा।

 

उन्होंने आगे जानकारी दी कि हमीरपुर ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण वर्ग 7-8 मार्च को गसोता महादेव में तथा हमीरपुर शहरी मंडल का 13-14 मार्च को पुनः गसोता महादेव में आयोजित होगा।

 

बड़सर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग 7-8 मार्च को हारमा मंदिर परिसर में तथा बिझड़ी-ढटवाल मंडल का 8-9 मार्च को चकमोह स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर में होगा।

 

इसी प्रकार नादौन मंडल का प्रशिक्षण वर्ग 14-15 मार्च को नौंहगी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में तथा गलोड़ मंडल का 13-14 मार्च को पपलाह गौशाला में आयोजित किया जाएगा।

 

राकेश ठाकुर ने बताया कि इन दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्गों में कुल 7 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनकी अवधि एक-एक घंटे की होगी। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग प्रशिक्षण तथा धार्मिक अनुष्ठान भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

 

 

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की दृष्टि से, कार्यपद्धति, केंद्र सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया, एआई, नमो एवं सरल एप्लिकेशन तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण वर्गों के सफल आयोजन की जिम्मेदारी विधानसभा पालकों को सौंपी गई है।

 

भोरंज के लिए विनोद ठाकुर, सुजानपुर के लिए अमित ठाकुर, हमीरपुर के लिए प्रियव्रत शर्मा, बड़सर के लिए स्वयं राकेश ठाकुर तथा नादौन के लिए देवराज शर्मा को यह दायित्व सौंपा गया है।

 

मंडल स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक अलग टीम का गठन किया गया है, जिसमें भोरंज के लिए विजय बहल, समीरपुर के लिए संजीव शर्मा, बमसन के लिए हुकम सिंह बैंस, सुजानपुर के लिए सुमित शर्मा, हमीरपुर ग्रामीण के लिए कमल नयन, हमीरपुर शहरी के लिए राजेश सहगल, बड़सर के लिए अजय रिंटू, बिझड़ी-ढटवाल के लिए चमन ठाकुर, गलोड़ के लिए हरीश शर्मा तथा नादौन के लिए प्रवेश चंदेल को जिम्मेदारी दी गई है।

 

राकेश ठाकुर ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान संगठन के लिए एक नई ऊर्जा, नई दिशा और नई कार्यसंस्कृति का सूत्रपात करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता विचार और व्यवहार दोनों स्तरों पर सशक्त होना चाहिए।

 

इन वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में अनुशासन, समर्पण, सेवा भाव और टीम भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करना, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग से जन-जन तक पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

 

 

[post-views]