




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 2 मार्च को संपन्न हो गया। इस शिविर में 30 लोगों ने मशरूम की खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।








इस मौके पर शिविर के मूल्यांकनकर्ता सोमदत्त शर्मा और देवी लाल, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट, ट्रेनर विद्यासागर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।












