




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- शिक्षा का हब कहें जाने वाला जिला हमीरपुर ने एक बार फिर रचा इतिहास
दिव्य आदर्श विद्या स्कूल, भोटा से निकले होनहार छात्रों के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।
स्कूल की होनहार पूर्व छात्रा पल्लवी ने राष्ट्रीय स्तर की अत्यंत प्रतिष्ठित संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा में देशभर में 185 वां रैंक हासिल कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पल्लवी ने यह परीक्षा 91.57 परसेंटाइल के शानदार स्कोर के साथ उत्तीर्ण की है।
91.57% के साथ पास की सीएसआईआर यूजीसी नेट (जेआरएफ) की परीक्षा
पल्लवी की यह सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि सीएसआईआर-नेट राष्ट्रीय स्तर की एक अत्यंत कठिन परीक्षा है, जिसका आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा विज्ञान के विभिन्न विषयों (जीव, भौतिक, रसायन, गणितीय और पृथ्वी विज्ञान) के लिए किया जाता है।
मेहनत ही सफलता की कुंजी है

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ ही पल्लवी अब जूनियर रिसर्च फेलोशिप जिसके तहत उन्हें शोध कार्य के लिए
37,000 प्रति माह वजीफा और आकस्मिक व्यय सहायता प्राप्त होगी। साथ ही वह देशभर के विश्वविद्यालयों में लेक्चरर पद के लिए भी पात्र हो गई हैं।
पल्लवी की इस उपलब्धि से स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह है। पल्लवी की इस सफलता को सीखने और आगे बढ़ने के एक आदर्श उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
सीएमडी कंचन ने पल्लवी को बताया स्कूल की शान

इस स्वर्णिम सफलता पर स्कूल की सीएमडी कंचन भारद्वाज ने पल्लवी को व्यक्तिगत g रूप से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पल्लवी हमेशा से ही एक मेधावी और अनुशासित छात्रा रही है।
स्कूल के दिनों में भी उसकी शैक्षणिक उपलब्धियां सराहनीय थीं। आज उसकी इस मेहनत ने उसे राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है, जो हमारे पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
कंचन भारद्वाज ने वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पल्लवी के संघर्ष और सफलता से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि पल्लवी की यह उपलब्धि साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो भोटा जैसे छोटे कस्बे से निकलकर भी देश के शीर्ष पायदान पर पहुँचा जा सकता है।



















