राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा के गानों से बंधा समां

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मशहूर पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा ने अपने गानों से खूब समां बांधा। इस सांस्कृतिक संध्या में सुनंदा शर्मा ने एक से बढ़ कर एक पंजाबी गाने प्रस्तुत करके दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 

हिमाचली स्टार एवं इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने भी हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गानों से खूब धमाल मचाया। विशेषकर, युवाओं ने अनुज शर्मा के गानों पर जमकर डांस किया।

बॉलीवुड गायिका मंजिरा गांगुली, जम्मू की सोनाली डोगरा, हिमाचल के मशहूर भजन गायक अभिषेक सोनी, लोक कलाकार गौरव कौंडल, उपमा ठाकुर, संजय शर्मा, कुसुम रानी, अंशुल शर्मा और कई अन्य लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक संस्कृति के रंग भरे।

होली उत्सव आयोजन समिति की ओर आयोजित फैशन शो में जिला हमीरपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मॉडल्स ने रैंप पर वॉक करके पारंपरिक एवं आधुनिक परिधानों की शानदार झलक पेश की।

[post-views]