जाखू में 4 IRBN के लिए प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित: डाॅ.सुरेंद्र सिंह डोगरा 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जाखू में 4 IRBN के लिए प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुरिंद सिंह डोगरा ने की। डॉ. डोगरा ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा किसी रोग या चोट के होने पर एक अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा किया गया सीमित उपचार है।

 

जिसका उद्देश्य चोटग्रस्त व्यक्ति को सम्यक इलाज कराने की स्थिति में लाने में लगने वाले समय में कम से कम नुकसान सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम प्रशिक्षित या अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा कम से कम साधनों में किया गया सरल उपचार है।

 

जो कभी-कभी जीवन रक्षक भी सिद्ध होता है। प्राथमिक चिकित्सा आपातकालीन स्थिति में उपलब्ध साधनों से सहायता करने तक सीमित है और इसका उद्देश्य चिकित्सक का स्थान लेना नहीं है।

 

 

इस अवसर पर पुलिस के लगभग 50 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया। पवन कुमार और सुनील कुमार ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

[post-views]