




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ के 29वें स्थापना दिवस समारोह में माननीय मुख्यमंत्री को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने वारे हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ का एक शिष्टमंडल दिनांक 12 मार्च, 2026 को प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम की अगुआई में
ज़िला हमीरपुर के प्रवास के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी से नादौन, ज़िला हमीरपुर में मिला व उन्हें समारोह में आने का निमन्त्रण पत्र सौंपा।



माननीय मुख्यमंत्री जी ने शिष्टमंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनका समारोह में शामिल होने का प्रयास रहेगा, परन्तु विधानसभा सत्र की व्यस्तता के कारण शिमला सचिवालय जाकर ही इस सम्बन्ध में सुनिश्चित हो पाएगा।





भेंट के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को जानकारी दी कि अब सरकार 65-70 आयु वर्ग के पेंशनरों के पेंशन संशोधन के वकाया एरियर की राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा ।


शिष्टमंडल में प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम के अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठन सचिव प्रशोतम दास शर्मा, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, नादौन खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा (कारगू) व सलाहकार अवनीश कुमार शामिल रहे ।


के.सी.गौतम, प्रदेशाध्यक्ष, हि.आं.पें.संघ








