स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सफलतापूर्वक आयोजित 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत स्वच्छता कर्मियों एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों के लिए एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम नगर निगम हमीरपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट (AIILSG) द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों और SHG सदस्यों की कौशल एवं ज्ञान क्षमता को मजबूत करना था, जो स्वच्छता और कचरा प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों में संलग्न है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कचरा प्रबंधन की बेहतर पद्धतियों, स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया।

 

इस कार्यशाला में नगर निगम आयुक्त राकेश कुमार, नगर निगम सहायक अभियंता अश्वनी कुमार, SBM Coordinator, सिटी मिशन मेनेजर, कम्युनिटी आर्गेनाइजर स्वयं सहायता समूह, सफाई कर्मचारियों व ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट (AIILSG) से सत्यम यादव, यूवराज राणा, डॉ. केतना अतुल मटकर आदि लगभग 50-60 लोगो ने भाग लिया ।

[post-views]