




सुजानपुर/हमीरपुर:- भारतीय वायु सेना की एरोबेटिक टीम में सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के पासआउट विद्यार्थी भी शामिल हैं।








25-26 मार्च को सुजानपुर में आयोजित किए जा रहे एयर शो में इसी स्कूल के 10वें बैच के विद्यार्थी रहे और वर्तमान में एयर फोर्स स्टेशन आदमपुर (पंजाब) के प्रभारी एयर कमोडोर बृजेश पॉल और स्क्वॉड्रन लीडर हिमकुश चंदेल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।




इस टीम में शामिल है सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के पूर्व विद्यार्थी



एयर शो के प्रथम दिन की समाप्ति से पहले एरोबेटिक टीम ने शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल के सम्मान में आकाश में एक विशेष फॉर्मेशन बनाकर उन्हें नमन किया।


कांगड़ा जिले के नगरोटा क्षेत्र के शहीद विंग कमांडर स्याल भी सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के विद्यार्थी थे और उन्हें भारतीय वायु सेना के बेहतरीन पायलटों में गिना जाता था। 21 नवंबर 2025 को दुबई में एक एयर शो के दौरान हुई दुर्घटना में वह शहीद हो गए थे।





