




हमीरपुर — माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य रोजगार एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिलाध्यक्ष सुमन भारती के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें एनएसयूआई के अध्यक्ष टोनी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।




इस अवसर पर पूर्व विधायक अनीता वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ कार्यकर्ता तेजनाथ चमोला, देशराज ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा तथा हमीरपुर के अन्य स्थानीय कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।








कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई तथा युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।





निस्वार्थ सेवा भाव संगठन के राज्य कार्यकर्ता जीवन राम ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। यह आयोजन समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।





