




हमीरपुर:- उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस हमीरपुर रजत राणा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को सफल और जनहितैषी करार दिया। उन्होंने अपनी टीम के साथ ओकओवर में मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी।
रजत राणा ने कहा कि बजट में किसान, दुग्ध

उत्पादक, बेरोजगार युवाओं, कर्मचारियों सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने महिलाओं को 1500 रुपए मासिक सहायता और 300 यूनिट मुफ्त बिजली को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों का एमएसपी बढ़ाकर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि किसान, बागवानों के साथ ही महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों सहित अन्य हर वर्ग के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस बजट को देखकर बौखलाए हुए हैं। विकट परिस्थितियों के बावजूद भी मुख्यमंत्री ने सराहनीय बजट प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत करने को लेकर प्रयास किए गए हैं।
रजत राणा ने कहा कि, वित्तीय स्थिति पर जनता को भाजपा ब उनके नेता गुमराह कर रहे है
उपाध्यक्ष रजत राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर झूठ बोलने, भ्रम फैलाने व लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा वित्तीय स्थिति पूर्व भाजपा सरकार की देन है।
70 हजार करोड़ से अधिक का ऋण व 10 हजार करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विरासत में मिली थीं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार कर्मचारियों की देनदारियों के साथ प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा राहत कार्यों को पूरा किया। केंद्र से कोई भी राहत न मिलने के बावजूद प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया।
रजत राणा ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अच्छा होता अगर प्रधानमंत्री के समक्ष वह प्रदेश के राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने व आपदा राहत घोषणा की याद दिलाते हुए उनके द्वारा घोषित 1500 करोड़ जारी करने के बारे में कोई आग्रह करते।
उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान बंद होने से भविष्य में प्रदेश के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।



















