मुख्यमंत्री सुक्खू के जन्मदिवस यूथ कांग्रेस द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर:- माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के 62वें जन्मदिवस के अवसर पर हिमाचल विधानसभा कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस द्वारा इसे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ हवन-यज्ञ से की गई, जिसमें मुख्यमंत्री जी की दीर्घायु एवं मंगलमय स्वास्थ्य की कामना हेतु विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुति डालकर शुभकामनाएं प्रकट कीं।

इसके पश्चात सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में “नशे के विरुद्ध युद्ध – चिट्टा मुक्त हिमाचल” अभियान का शुभारंभ पोस्टर लॉन्च के माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर पक्का भरो स्थित पावर हाउस जिम में एक भव्य बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन भी किया गया, जिसमें कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नशे के खिलाफ शुरू की गई इस मुहिम को युवाओं तक पहुंचाने के लिए खेलों का सहारा लिया जा रहा है, ताकि प्रदेश के युवा नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण कर सकें।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि मिलकर “चिट्टा रूपी राक्षस” का अंत करें और मुख्यमंत्री जी के “चिट्टा मुक्त हिमाचल” के सपने को साकार करें।

 

 

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रतन चंद डोगरा, कैप्टन बलदेव शर्मा, पुरुषोत्तम कालिया डॉक्टर हर्ष कालिया सुनील कौशल किशोर चंद पवन कुमार गिरधारी लाल बांकाराम कैप्टन विक्रम सिंह, वरिष्ठ नेता तेजनाथ, तेज मेहर चंद, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिवस ठाकुर, उपाध्यक्ष रजत राणा, महासचिव रोहित प्रधान, नीलम शर्मा, अजय शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष हेमराज भारद्वाज, हेमराज नॉट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

[post-views]