




सुजानपुर/ हमीरपुर:- एयर शो के आयोजन के लिए कैप्टन रणजीत सिंह ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया तथा वायु सेना, सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा और प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस शो के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को वायु सेना और सैनिक स्कूल के अधिकारियों का सहयोग करने तथा सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए थे।
इस शो के लिए एक वर्ष से प्रयासरत थीं सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी









उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार इस तरह के एयर शो की मेजबानी का मिलना सुजानपुर के लिए एक गर्व की बात है।



विधायक ने बताया कि इस आयोजन में सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी ग्रुप कैप्टन रचना जोशी का बहुत बड़ा योगदान रहा जोकि लगभग एक वर्ष से इसके लिए प्रयास कर रहीं थीं तथा लगातार वायु सेना के उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क कर रहीं थीं।










