




हमीरपुर:- कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश को अर्श से फर्श पर लाने का काम किया है आज हिमाचल प्रदेश आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो उसका सारा श्रेय कांग्रेस को जाता है यह बात जिला भाजपा हमीरपुर के प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं उन्होंने कहा हिमाचल हर साल उन्नति और विकास की बुलंदियों को छू रहा था परंतु जब से कांग्रेस सरकार 2022 से प्रदेश में आई है तब से आम जनता सिर्फ महंगाई बेरोजगारी की मार झेल रही है लगभग साढ़े तीन साल से सिर्फ सरकार का एक ही रोना रहा है।
कांग्रेस सरकार की मुख्यमंत्री मित्र मंडली लाभार्थी योजना एक मात्र ऐसी योजना जो 100% जनता के समक्ष पूर्ण हुई









खजाना खाली परंतु मित्रों को उच्च स्थान पर बिठाना व पदोन्नति करना कांग्रेस सरकार का प्रथम उद्देश्य रहा है और 2026 बजट में तो प्रदेश की आर्थिक स्थिति की धज्जियां उड़ा दी गई है इतिहास में पहली बार बजट बढ़ाने की जगह बजट को काम किया गया है।



बजट 2026 ऊंट के मुंह में जीरा जैसी कहावत को सिद्ध करता है। प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी की मार झेल रहा है एक लाख नौकरी देने की जो बात कही थी तो पिछले साढ़े तीन साल में 8000 नौकरी तक नहीं दे पाई।



विनोद ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर को बढ़ाने की जगह शिक्षण संस्थान को बंद करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ाने की जगह हिम केयर योजना को बंद करने की और कांग्रेस सरकार के कदम अग्रसर है।


कांग्रेस सरकार भूल गई है प्रदेश की उन्नति और विकास का मार्ग सिर्फ शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार की नीतियों में बढ़ावा देने से होता है जिसमें कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल रही है जिसका मुख्य कारण कांग्रेस के पास नीति और नियत दोनों का अभाव होना है।।


उन्होंने कहा कि दस झूठी गारंटीयों के सहारे प्रदेश की जनता को धोखा दिया वह भी धरातल पर औंधे मुंह गिर चुकी है। कांग्रेस सरकार में सिर्फ एक योजना 100% लागू की है जो जनता को देखने को मिली है।
वह योजना “मुख्यमंत्री मित्र मंडली लाभार्थी योजना” है जिसमें सभी मित्रों को सरकार द्वारा दिया गया राजनीतिक ठाठ-भाट सत्ता सुख भोगने का आनंद मिला है।




