उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में हुई संपन्न  

हमीरपुर:- हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक आज दिनांक 28 मार्च 2026 को जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया.बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत निम्न निर्णय लिए गए।

 

 

महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णय वारे में सभी माननीय सदस्यों को अवगत करवाया तथा नए मामलों को उठाने बारे आह्वान किया।

 

 

राष्ट्रीय उच्च मार्ग दगडी से कोहली वाया हमीरपुर डुघा की हालत बहुत ही दयनीय है तथा बड़े-बड़े खड्डे पड़े हैं, जिससे सभी बहनों को सफर करने में कठिनाई आ रही है।अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग हमीरपुर इस बारे शीघ्र सज्ञान लेकर इस सड़क की अभिलंब मुरम्मत करवाने की कृपा करें।

 

 

जमली खडड में जो गंदा पानी डाला जा रहा है उससे इस इलाका में पीलिया व वायरल जैसे रोग फैल रहे हैं ।इस वारे सभी संबंधित अधिकारी संज्ञान लें तथा यह सुनिश्चित करें कि आम जनता को शीघ्र साफ पानी उपलब्ध करवाया जाए।

 

गर्मियों को ध्यान में रखते हुए जल शक्ति विभाग इस बारे सतर्क रहें तथा भविष्य में प्रभावी कदम उठाएं।

 

सहकारी सभा पाहलू से 50 मीटर तक पूरी नाली मिट्टी से भर चुकी है जिससे सारे पानी का निकास सड़क से हो रहा है तथा सड़क में खड्डे पड़ गए हैं ।अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग वडसर इस वारे शीघ्र कार्रवाई अमल में लाएं।

 

 

हीरानगर चौक हमीरपुर में सड़क पर बहुत ज्यादा खडे पड़े हैं तथा बजरी व पत्थर जगह-जगह बिखरे पड़े हैं जिससे गाड़ियां दोपहिया वाहन स्किड हो रहे हैं इस बारे विभाग ने पहले वर्षा में ही सीमेंट डाल दिया था जो अत्यधिक वर्षा से उसी दिन निकल गया था।

 

अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग अभिलंब सड़क की मुरम्मत सुनिश्चित करें।

 

 

प्राइवेट अस्पताल सिटी अस्पताल, भंडारी अस्पताल, हमीर अस्पताल में हिम केयर के बड़े-बड़े बोर्ड लगाए हैं जिससे मरीजों को अपनी ओर आकर्षित कर उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी वारे प्रोत्साहित करते हैं, परंतु हिम केयर के अंतर्गत कोई भी लाभ रोगियों को नहीं दिया जाता है तथा पूरा बिल उनके हाथ में थमा दिया जाता है।

 

अतः चिकित्सा विभाग, हमीरपुर रोगियों को शोषण से बचाए ।

 

ऐसा देखने में आया है कि रेड क्रॉस सोसाइटी सभी लोगों के टेस्ट नहीं करते हैं । उपायुक्त हमीरपुर से अनुरोध है कि जो टेस्ट बाहर के लिखे जाते हैं, उनकी सुविधा रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा उपलब्ध करवाई जाए ताकि रोगियों का शोषण ना हो।

 

संगठन के माननीय सदस्यों ने बैठक में मामला उठाया कि जिला की कुछ पंचायतों में स्वच्छता के नाम पर 120 रुपए प्रति परिवार इकट्ठा कर रहे हैं, जबकि ना तो उन्हें डस्टबिन दिया जाता है और ना ही कोई व्यक्ति घरों से कूड़ा इकट्ठा करता है।

 

अतः इस बारे उपायुक्त महोदय सभी पंचायतों को आदेश दें कि स्वच्छता के नाम से इस तरह की राशि ना लें क्योंकि कुछ जिला की पंचायतों में इस बारे भारी रोष व्याप्त है।

 

इस अवसर पर सर्वश्री युद्ध वीर पठानिया, के सी गौतम, रंजीत ठाकुर, हेमराज शर्मा, अनिरुद्ध डोगरा हेमराज शर्मा, आरसी चागरा, गोपाल शर्मा व रोशन लाल पटियाल तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। मनोहर लाल कानूनगो महासचिव

[post-views]