प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा भूमि आवंटित: सुशील शर्मा

हमीरपुर:- हमीरपुर में प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि आवंटित कर दी गई है। यह भूमि उप-महल गांधी नगर (मौजा बाजुरी) में स्थित है, जिसे सूचना एवं जन संपर्क विभाग के नाम स्थानांतरित किया गया है।


प्रेस क्लब हमीरपुर ने इस निर्णय के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, उपायुक्त गंधर्व राठौर तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अभिषेक गर्ग का विशेष धन्यवाद किया।

 

प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि इस भवन के बनने से पत्रकारों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होगा और अब जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सुशील शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष जस्वीर कुमार, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा, अरविंदर सिंह, नीलकांत भारद्वाज, महासचिव कमलेश भारद्वाज, विशाल राणा, अनिल शर्मा, बी.के. शर्मा, अशोक राणा, सुमित राठौर, पंकज भारतीय, कंचन शर्मा, डॉ. आदित्य पूरी, सुरेंद्र ठाकुर, मंगलेश राव, राजेश खन्ना, उषा चौहान, मोहनजीत सिंह चौहान, बबिता चंदेल, नवीन कुमार, विकेश कुमार, रवि कुमार तथा अमित कटोच सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

[post-views]