धर्मशाला में आईपीएल मैच: हिमाचल को मिली बड़ी सौगात, खेल और पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार-भाजपा नेता

हमीरपुर:- विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग Indian Premier League (इंडियन प्रीमियर लीग) के तीन मुकाबलों का धर्मशाला में आयोजन होना हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, आदर्श कांत अभी वीर सिंह लवली भाजपा नेत्री उषा बिरला एवं विकास शर्मा सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

अरुण सिंह धूमल के नेतृत्व में हिमाचल को लगातार मिल रही अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैचों की मेजबानी

नेताओं ने इस अवसर के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर तथा आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि एक छोटे से पर्वतीय राज्य में इस स्तर के बड़े क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन होना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

नेताओं ने विशेष रूप से यह भी कहा कि जब से अरुण सिंह धूमल ने आईपीएल के अध्यक्ष का दायित्व संभाला है, तब से हिमाचल प्रदेश को लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों की मेजबानी का अवसर मिल रहा है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है और इससे हिमाचल की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है।

धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम विश्व के सबसे सुंदर मैदानों में गिना जाता है, जहां अब दुनिया भर के बड़े-बड़े क्रिकेट खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं और खेल प्रेमियों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

 

अनुराग सिंह ठाकुर का योगदान

 

नेताओं ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर का हमेशा से प्रयास रहा है कि हिमाचल प्रदेश में विश्व स्तरीय खेल आयोजनों का आयोजन हो। उनके प्रयासों से ही धर्मशाला आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना चुका है।

अरुण सिंह धूमल का नेतृत्व

नेताओं ने कहा कि अरुण सिंह धूमल के नेतृत्व में आईपीएल का विस्तार और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। उनके कार्यकाल में हिमाचल को विशेष प्राथमिकता मिली है, जिससे प्रदेश को बार-बार बड़े मैचों की मेजबानी का अवसर प्राप्त हो रहा है।

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को लाभ

इस प्रकार के बड़े आयोजनों से न केवल खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि पर्यटन क्षेत्र को भी नई दिशा मिलती है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक हिमाचल की सुंदरता का आनंद लेते हैं, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलती है।

अंत में नेताओं ने कहा कि धर्मशाला में आईपीएल मैचों का आयोजन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक अवसर है, जो युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ हिमाचल को विश्व पटल पर और अधिक मजबूती से स्थापित करेगा।

[post-views]