जंगल खास में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भागवत कथा का भव्य आयोजन: डाॅ. सुरेंद्र सिंह डोगरा 

जंगल खास/हमीरपुर:- पावन धरा जंगल खास में आज श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

इस आयोजन का संचालन एवं व्यवस्थापन आयोजक मंडल के सदस्यों —  अमर सिंह, करनेल राणा, रणजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह,  कुलदीप सिंह राणा,  कुलतार सिंह, राजकुमार सिंह, अशोक कुमार, राजेश राणा तथा महिला सदस्यों सुलोचना देवी, कल्पना, कमलेश कुमारी एवं रक्षा देवी द्वारा किया गया। सभी आयोजकों ने मिलकर इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भागवत कथा का वाचन आचार्य श्री विवेक शर्मा जी एवं उनकी टीम द्वारा अत्यंत भावपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक शैली में किया जा रहा है, जिससे समस्त श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं।

इस अवसर पर निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य जीवन राम, करनेल राणा, शशीपाल राणा तथा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.  सुरेन्द्र सिंह डोंगरा ह विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज को धर्म एवं सेवा से जोड़ने का एक उत्कृष्ट प्रयास बताया।

समापन में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और आगामी दिनों में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

[post-views]