मरांडा रोटरी नेत्र अस्पताल द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन: डाॅ. सुरेंद्र सिंह डोगरा 

पालमपुर/कांगड़ा:- मरांडा स्थित मेला मल सूद रोटरी नेत्र अस्पताल, जो कि एक प्रतिष्ठित निजी एवं गैर-लाभकारी धर्मार्थ संस्थान है, द्वारा हाल ही में जंगल खास क्षेत्र में एक निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।

 

100 से अधिक लाभार्थी जरूरतमंदों ने लिए भाग

इस शिविर में लगभग 100 जरूरतमंद लोगों ने भाग लेकर अपनी आंखों की जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

 

यह अस्पताल, जिसका संचालन पालमपुर रोटरी नेत्र फाउंडेशन द्वारा किया जाता है, पिछले 37 वर्षों से अधिक समय से क्षेत्र में उत्कृष्ट नेत्र सेवाएं प्रदान कर रहा है। अपनी उच्च गुणवत्ता, आधुनिक तकनीकों तथा विट्रियो-रेटिनल सेवाओं सहित विशेष उपचार सुविधाओं के लिए यह संस्थान व्यापक रूप से सम्मानित है।

 

भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त यह अस्पताल ‘विजन 2020’ मिशन के अंतर्गत भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

शिविर के आयोजन में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. रोहित के.एस. शर्मा एवं डॉ. मनोहर लाल का विशेष योगदान रहा। साथ ही निस्वार्थ भाव सेवा संगठन की टीम ने भी इस सामाजिक कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

 

इस अवसर पर संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्री जीवन राम, करनैल राणा, सुरजीत सिंह, मीडिया प्रभारी अनिल धीमान, राजकुमार, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सै सांडिल, तथा मेडिकल संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह डोगरा ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

विशेष रूप से सुरेंद्र सिंह डोगरा एवं करनैल राणा के प्रयासों की सराहना की गई, जिनके समर्पण और मार्गदर्शन से यह शिविर प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ और बड़ी संख्या 150 से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचा।

 

 

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविरों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

[post-views]