हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ द्वारा संघ ने राज्य स्तरीय 29वां स्थापना दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ द्वारा संघ का राज्य स्तरीय 29वां स्थापना दिवस समारोह दिनांक 29 मार्च, 2026 को पेंशनर भवन, हमीरपुर, ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें प्रदेशभर से पेंशनरों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

समारोह एवं प्रदेश इकाई की बैठक प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसका मंच संचालन प्रदेश महासचिव ओम राज कंवर द्वारा किया गया । समारोह में संघ के संस्थापक सदस्य श्री विष्णु दत्त शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

समारोह का शुभारंभ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

समारोह में भाग लेने वालों में संघ प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, मुख्य अतिथि विष्णु दत्त शर्मा, महासचिव सचिव ओम राज कंवर, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, मुख्य संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा, हमीरपुर ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, मण्ड़ी ज़िला प्रधान वली राम ठाकुर, शिमला ज़िला प्रधान हुक्म चन्द शर्मा, चम्बा ज़िला प्रधान शिव कुमार कौड़ा, चम्बा से मदन अरोड़ा, मंजीत सिंह, ऊना ज़िला प्रधान राम कुमार मखन, विलासपुर ज़िला प्रधान रत्न चन्द डोगरा, कुल्लू ज़िला प्रधान सुरेन्द्र परमार, प्रदेश सलाहकार लक्ष्मी आर्य, प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान रणजीत सिंह, उपप्रधान सन्तोष वन्याल, दमयंती ठाकुर आदि मुख्य रूप से प्रमुख रहे।

वक्ताओं द्वारा स्थापना दिवस आयोजन के सम्बन्ध में संघ के गठन से लेकर अब तक संघ के 29 वर्ष के सफर पर प्रकाश डाला गया तथा संस्थापक सदस्यों के योगदान की सराहना की गई।

 

पदाधिकारियों ने व संघ द्वारा पेंशनरों के हित में उठाई गई विभिन्न गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी गई । समारोह में उपस्थित सदस्यों के लिए मनोरंजन हेतु कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

 

बैठक में पेंशनरों की लम्बित मांगों व समस्याओं के सम्बन्ध में हुई चर्चा के दौरान पेंशनरों ने उन्हें जनवरी , 2016 से पेंशन संशोधन पर मिलने वाले समस्त वित्तीय लाभ जिनमें संशोधित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट, कम्युटेशन आदि की राशि, जुलाई, 2023 का एक प्रतिशत कम मिला महंगाई भत्ता व उसके वाद महंगाई भत्ता की देय 5 किस्तें, लम्बित चिकित्सा बिलों भुगतान, महंगाई भत्ता की जारी 3 किस्तों का 21-21 मास का एरियर, चिकित्सा भत्ता में बढ़ौतरी सम्बन्धी लम्बित मांगें शीघ्र न करने वारे सरकार के प्रति गहरा आक्रोश पाया गया व सरकार से आग्रह किया गया कि पेंशनरों की लम्बित समस्त देनदारियों का एकमुश्त भुगतान वित्तीय वर्ष 2026-27 में किया जाए।

 

बैठक में मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा , प्रदेश महासचिव ओम राज कंवर व अन्य पदाधिकारियों ने संघ स्थापना दिवस की पृष्ठभूमि, संघ गतिविधियों एवं संघ सुदृढ़ीकरण वारे अपने विचार रखे।

 

प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम ने समारोह में दूरदराज क्षेत्र आए सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन किया। पेंशनरों की मांगों के सम्बन्ध में प्रदेशाध्यक्ष द्वारा वताया गया कि 6 माह के कार्यकाल में संघ पदाधिकारी चार वार माननीय मुख्यमंत्री से मिला चुके हैं और हर वार माननीय मुख्यमंत्री जी ने कुछ न कुछ राहत हत दी गई है जिसमें 3% महंगाई भत्ता, चिकित्सा बिलों के भुगतान हेतु वज़ट, 70-75 आयु वर्ग के पेंशनरों को एरियर , श्रेणी 4 के सेवानिवृत्त पेंशनरों की ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट एरियर और अब 12 मार्च को नादौन में मिलने पर 65-70 आयु वर्ग के पेंशनरों के वकाया भुगतान का आश्वासन शामिल हैं। उन्होंने पेंशनरों को आश्वस्त किया कि वज़ट में किए प्रावधानों का अवलोकन करने के वाद पेंशनरों की समस्त देनदारियों के भुगतान वारे सरकार से सक्रियता से मामला उठाया जाएगा।

 

हमीरपुर जिला प्रधान देव राज पटियाल ने पेंशनर भवन, हमीरपुर में कमरों के निर्माण कार्य की जानकारी दी गई व संघ सुदृढ़ता हेतु सहयोग की अपील की गई।

 

बैठक में संस्थापक बी०ड़ी०शर्मा, रमेश चन्द भारद्वाज व कुलदीप शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई व दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

 

समारोह का समापन्न धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ , तदुपरान्त सभी अतिथियों द्वारा हमीरपुरी धाम का रसास्वादन कर अपने-2 गन्तव्य स्थान की ओर प्रस्थान किया।

 

उक्त के अतिरिक्त समारोह में सर्वश्री देश राज मेहता, रत्न चांगरा, मंजीत अरोड़ा, प्रशोतम दास शर्मा, करतार ढ़िलों, जय राम नायक, मंगत राम, मेघ चौधरी, , जगदीश शर्मा, नरेन्द्र वन्याल, रोशन लाल चौधरी, सुनील कपिल, बनारसी दास पटियाल, शम्भू राम जसवाल, विद्यासागर मिश्रा, कैलाश चन्द, कमलेश मिश्रा, जगदीश चन्द शर्मा, प्रेम चन्द शर्मा, कर्म चन्द, सुभाष चन्द शर्मा, देव राज शर्मा, राम चन्द कटोच, जैसी राम पुरी, रोशन पटियाल, वलदेव, रमेश चन्द, अशोक कुमार, शम्मी शर्मा, सन्तोष कटोच, उर्मिला, मीरा, वलवीर सिंह, मदन अरोड़ा, मंजीत सिंह, राज कुमार, गिरधारी लाल, प्रकाश चन्द, देश राज भारद्वाज,, ज्ञान सिंह, जसवन्त सिंह, किशोर चन्द, मेहर सिंह, सुनील, धर्म सिंह, सुनील कुमार, ओम प्रकाश, करतार, मोहन, वीर सिंह, चत्तर सिंह, लेख राम, प्रताप, दिनेश, पृथी चन्द,प्रेम चन्द शर्मा सहित लगभग 300 के करीब पदाधिकारियों व पेंशनरों ने समारोह में भाग लिया।

 

के.सी.गौतम, प्रदेशाध्यक्ष

[post-views]