फोरलेन पर लगते जाम की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की: संदीप सांख्यान

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन एच ए आई) पर निशाना साधते हुए कहा है कि अरबों की लागत से बने कीरतपुर साहिब से नेरचौक फोरलेन पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बेसुध पड़ा है।
बरसात में फोरलेन पर बड़ा हादसा हो सकता है: संदीप सांख्यान
 संदीप सांख्यान ने कहा इस फोरलेन पर बिलासपुर के ग्राम पंचायत टाली से लेकर गांव मेहला तक लंबा जाम लगना और इस फोरलेन पैच में पहाड़ी की तरफ से लगातार पत्थरों और मिट्टी का गिरना बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।
सड़क और परिवहन मंत्रालय जिम्मेदारी तय करे: संदीप सांख्यान
 संदीप सांख्यान ने कहा कि बीती तीन बरसातों में भी यहां पर कई हादसे हो चुके हैं लेकिन एन एच ए आई बिल्कुल बेसुध है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अभी गर्मियों का मौसम शुरू हुआ है और बरसात में तो यहाँ की स्थिति और भी भयानक हो जाएगी।
लंबे जाम के बावजूद यात्री फोरलेन की जगह टू लेन पर सफर करने को बाध्य: संदीप सांख्यान
उन्होंने कहा कि इस फोरलेन पर जो स्थिति बनी है उससे केंद्र सरकार का परिवहन मंत्रालय भी बेसुध पड़ा है। संदीप सांख्यान ने कहा कि ऊपर से यहां से आने-जाने वाले यात्रियों को लंबे जाम के बावजूद फोरलेन की जगह टू लेन से काम चलाना पड़ता है।
 जबकि टोल फोरलेन की सुविधा का वसूला जाता है और इसमें कोई रियासत यहां पर नहीं दी जाती है, जोकि फोरलेन पर गाड़ी चलाने की एवज में यात्रियों को मिलनी चाहिए।
 संदीप सांख्यान ने कहा कि केंद्र सरकार का सड़क एवं परिवहन मंत्रालय इस फोरलेन बनाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए ताकि उनकी गलतियों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और उसको बनाने वाली कम्पनी को पैनेलाइज किया जा सके।
 संदीप सांख्यान ने कहा प्रदेश में दो माह के बाद बरसात का मौसम चल पड़ेगा ऐसे में बड़ा हादसा इस फोरलेन पर हो सकता है तो ऐसे में किसकी जिम्मेदारी तय होगी यह भी केंद्र सरकार के सड़क और परिवहन मंत्रालय को देखना होगा।
जबकि बीती बरसातों में पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर गिरने से कई हादसे पहले ही हो चुके है। तो कोई बड़ा हादसा और ट्रैफिक जाम न लगे समय रहते ही एनएचएआई को इस किरतपुर साहिब नेरचौक फोरलेन पर विशेष तौर पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
[post-views]