राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता की हुई शुरुआत

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हमीरपुर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर शुरुआत हुई जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि हमीरपुर पुलिस अधीक्षक ने किया।

 

मुख्य अतिथि हमीरपुर पुलिस अधीक्षक को प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र शांडिल ने हिमाचली टोपी व शाल देकर कर सम्मानित करा।

 

जिला हमीरपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने प्रदेश के अध्यक्ष राजेश भंडारी प्रदेश के महासचिव सुरेंद्र शांडिल व बॉक्सिंग के कोच नरेश कुमार को हिमाचली टोपी पहनाहकर सम्मानित करा।

मुख्य अतिथिअधीक्षक महोदय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते वक्त अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों व आजकल के नौजवानो मे खेल भावना पैदा होती हैं व साथ में नशे से दूर रहने की सीख भी मिलती हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और इस शानदार बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आयोजन के लिए लिये जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन को बधाई दी।

 

 

जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन हमीरपुर के महासचिव अनिल मनकोटिया ने बताया की यह बॉक्सिंग प्रतियोगिता आगामी तीन दिनों के लिये इस गांधी चौक पर आयोजित की जायेगी जिसमे हिमाचल प्रदेश से 130 के लगभग बॉक्सर भाग लेंगे।

 

 

इस प्रतियोगिता में 16 से लेकर 18 साल के लड़के व लड़कियां भाग लेंगे उन्होंने बताया कि और इस राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले बॉक्सर आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जो असम के गुवाहाटी में 12 अप्रैल से शुरू होंगी उसमे भाग लेंगे।

 

 

गौरतलब है कि हमीरपुर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की तरफ से पहले भी इस तरीके की राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हमीरपुर में किया गया है जिसका मकसद हमीरपुर जिला के युवाओं में बॉक्सिंग खेल को लेकर जागरूकता पैदा करना व इस खेल से जुड़ने को प्रेरित किया जा सके!

 

 

 

अनिल मनकोटिया महासचिव जिला हमीरपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन

[post-views]