




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- Himachal Pradesh Fencing Association द्वारा जिला हमीरपुर के पैराडाइज होटल में एक राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों—ऊना, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, शिमला आदि—से लगभग 20 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।




बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शादी लाल गोस्वामी ने की। इस अवसर पर संघ के संरक्षक एस. के. पराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे।








बैठक में जिला कांगड़ा के अध्यक्ष अमन गुलेरिया, महासचिव स्वर्ण सिंह सिंह राजपूत, कैशियर सुखपाल सिंह गोगी, जिला कांगड़ा से परमिंदर, जिला हमीरपुर के अध्यक्ष संदीप कुमार, महासचिव अरुण चौहान, जिला बिलासपुर के महासचिव मनुज चंदेल, कैशियर चंचल धीमान, जिला मंडी के अध्यक्ष दर्शन ठाकुर, जिला कुल्लू की महासचिव बनिता शर्मा, जिला शिमला के महासचिव सुभाष ठाकुर, राष्ट्रीय कोच जितेश्वर दत्ता, जिला ऊना के महासचिव ओंकार राणा तथा राज्य तलवारबाजी के उपाध्यक्ष अमित ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश में तलवारबाजी खेल के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।



साथ ही, वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली जिला एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के कैलेंडर तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

यह जानकारी हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ के महासचिव अतुल ठाकुर द्वारा दी गई।




