




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- दिव्य आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोटा का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया घोषित। बोर्ड कक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं के मेधावी छात्रों के नामों की घोषणा की गई, जिसमें नन्हे बच्चों से लेकर वरिष्ठ छात्रों तक ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।



स्कूल प्रबंधन ने नर्सरी से 11 कक्षा तक के मेधावियों को किया सम्मानित








परीक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों में नर्सरी से श्रेया शर्मा, नमन पटियाल, इवांशी यकुर, कियाना, वंशिका चौधरी, शिवाय, कृषव और कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में आरुष, रियान, रित्विका, दर्शिका, अद्वय भारद्वाज, कियारा और दक्षिता राजपूत प्रथम स्थान पर रहे।



यूकेजी में दक्षिता पठानिया, अनायशा संधू, लक्ष्मी चौधरी, ऋषिका, नाविका, निक्षित, आरोही, इनाया और करुणा प्रथम जबकि वंश शर्मा, रचित, विक्रांत, आरिब, लक्ष्य और काश्चि द्वितीय स्थान पर रहे।



पहली कक्षा में आर्शित, ध्रुव डोगरा, रियान और काव्यांश प्रथम, प्रियांशी और शान्वि दुग्गल द्वितीय व अभिमन्यु राजपूत तृतीय रहे। दूसरी कक्षा में जाह्नवी और रिहान प्रथम, आदेश और अनाया द्वितीय व कनिष्का और अंशिका तृतीय रहे।

तीसरी कक्षा में मौलिका और शायना प्रथम, आरव द्वितीय जबकि सुनिधि और तन्वी तृतीय रहे। कक्षा 4 में दीपांशु और चैतन्य प्रथम, आईना दुग्गल द्वितीय जबकि पूर्विका पटियाल तृतीय रहे।

कक्षा 5 में आरुष, रिधिका और वणिका प्रथम, हर्षाली द्वितीय, अक्षिता, अथर्व और रश्मिका तृतीय रहे। कक्षा 6 में सृष्टि प्रथम, भास्वत द्वितीय, रिद्धिमा और सना तृतीय रहे।


कक्षा 7 में मन्त्रत प्रथम, स्वास्तिक द्वितीय, सिया और अनुष ठाकुर तृतीय रहे। कक्षा 8 में अभिनव प्रथम, सोनाक्षी डोगरा


द्वितीय जबकि वंशिका शर्मा तृतीय रहे। कक्षा 9 में सुपर्व (प्रथम), अनन्या द्वितीय, युवांशी और नैतिक तृतीय रहे। वहीं, कक्षा 11 में सौम्या और आयुष राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

होनहारों ने बढ़ाया स्कूल का मान
स्कूल की सीएमडी कंचन भारद्वाज ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को अगली कक्षा में और अधिक लगन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
दिव्य आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोटा में वार्षिक परीक्षा परिणाम किया घोषित, मेधावियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से किया गया सम्मानित।

स्कूल के प्रिसिपल सुरजीत सिंह ने भी उत्तीर्ण छात्रों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रशासन ने सफल बच्चों के उज्जवल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।




