




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- देवभूमि हिमाचल के विकास को नई गति देने हेतु केंद्र सरकार द्वारा ‘Pride of Hills’ पहल के अंतर्गत ₹3,920 करोड़ की वित्तीय सहायता स्वीकृत किया जाना अत्यंत स्वागतयोग्य कदम है।



माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में पहाड़ी राज्यों के समग्र विकास के लिए सड़क, बिजली, जल और डिजिटल ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।







यह सहयोग देवभूमि हिमाचल में पूंजीगत निवेश बढ़ाने, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और आर्थिक प्रगति को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभम पठानिया नें केंद्र सरकार एवं आदरणीय प्रधानमंत्री का हृदय से आभार।






