




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर अभिभावक–अध्यापक बैठक (PTM) का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय की अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा ने की।




उन्होंने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।








विद्यालय प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल ने भी सभी विद्यार्थियों को उनके शानदार परीक्षा परिणाम पर बधाई दी और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।



उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों का समान योगदान होता है। इस दौरान अध्यापकों और अभिभावकों के बीच विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी रुचियों तथा सुधार के क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई।



साथ ही, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए गए।







