




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, भोटी के विद्यार्थियों ने शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय ज्ञान संस्कृति परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है |

विद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि कक्षा 6 की छात्रा साधिका शर्मा ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान (डिस्ट्रिक्ट टॉपर) प्राप्त किया।









इसके साथ ही कक्षा 6 के छात्र अर्नव सिंह एवं अनमोल शर्मा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई।




इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।








