राज राजेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल में नए सत्र का उद्घाटन समारोह आयोजित 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल के नए सत्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया इस इस उद्घाटन समारोह में नए बच्चे तथा उनके अभिभावक सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर राज राजेश्वरी ग्रुप आफ एजुकेशन समिति के सचिव कुलबीर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की साथ ही मुख्य अध्यापक  संतोष कुमार भी उपस्थित रहे।

मुख्य अध्यापक महोदय ने बताया की राज राजेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय मूल्यों और संस्कृति से जोड़ना है।

यहां शिक्षा केवल पुस्तकों तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाएगा। यह महज एक भवन ही नहीं बल्कि ज्ञान संस्कार और उज्जवल भविष्य की नींव का शुभारंभ है साथ ही मुख्य अतिथि ने कहा शिक्षा वह दीपक है जो अंधकार को मिटा कर समाज में प्रकाश फैलता है।

 

राज राजेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल निश्चित ही इस क्षेत्र में बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्होंने शिक्षकों अभिभावकों और सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर इस विद्यालय को ज्ञान और संस्कार का मंदिर बनाएंगे जहां से निकलने वाला हर छात्र देश और समाज का गौरव बने।

 

छात्र और अभिभावक भी स्कूल में मौजूद सभी सुविधाओं को देखकर प्रसन्न हुए।

 

 

 

[post-views]