चमनेड में भागवत कथा 4 अप्रैल से

चमनेड/हमीरपुर:-  बाबा बिलकेश्वर महादेव मंदिर चमनेड में 4 अप्रैल से रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मंडी जिला से संबंध रखने वाले आचार्य डॉ अभिषेक शर्मा अपने मुखारविंद से कथा प्रवचन करेंगे।

इस कथा का आयोजन 12 अप्रैल तक दोपहर एक बजे से चार बजे तक किया जाएगा। कथा के उपरांत प्रत्येक दिन ग्रामीणों की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर कमेटी के मुख्य सलाहकार दुर्गा दास शर्मा ने बताया है वर्ष 1980 से इस मंदिर में हर साल कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित होने वाली इस कथा में दूर दराज के गांवों के लोग भी पहुंचते हैं।

 

मंदिर में आकर्षण का केंद्र शिवलिंग, भगवान शिव की भव्य प्रतिमा, बाबा बालक नाथ की गुफा आदि है। जहां रोजाना श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने सभी से इस रामकथा में पहुंचकर प्रवचनों की अमृतवर्षा ग्रहण करने की अपील की है।

 

इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान अमी चंद, राकेश कुमार, सचिव कैप्टन अनिल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम, ऑडिटर रवि कुमार और मीडिया प्रभारी उमेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

[post-views]