




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सुजानपुर टिहरा की जोल पंचायत स्थित विनोद मेमोरियल गौशाला समौना में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में डॉ. सुरिन्दर सिंह डोगरा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।



इस पावन अवसर पर उन्होंने कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।






इस दौरान डॉ. डोगरा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषय – ह्यूमन पेपिलोमावायरस (HPV) – के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यह वायरस कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, लेकिन समय रहते जानकारी, जागरूकता और टीकाकरण से इससे बचाव संभव है।




धार्मिक मंच से सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़ा संदेश देकर डॉ. डोगरा ने यह स्पष्ट किया कि समाज की भलाई केवल आस्था से ही नहीं, बल्कि जागरूकता और सही जानकारी से भी संभव है।


“जहां भक्ति है, वहीं जागरूकता भी हो – यही एक सशक्त समाज की पहचान






