एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षक

नादौन/हमीरपुर:- विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से अवगत करवाने हेतु क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के लिए यहां मिनी सचिवालय में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें दो अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

नादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम निशांत शर्मा ने दिए निर्देश

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निशांत शर्मा ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से कहा कि मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए, वे इस पूरी प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें और भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें।

कार्यशाला के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के कंप्यूटर प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज, निर्वाचन कानूनगो मोहिंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों ने बूथ लेवल अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के उपयोग, फील्ड सत्यापन, मतदाता पंजीकरण, संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया सहित उनके कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

 

 

 

[post-views]