विधायक आशीष शर्मा ने मसेरडू गांव में पुल का किया उद्घाटन 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को ग्राम पंचायत साहनवीं के मसेरडू गांव में नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। सड़क से दंगल स्थान तक जाने वाले संपर्क मार्ग में इस पुल का निर्माण विधायक निधि और जनसहयोग से किया गया है।

 

विधायक निधि और जनसहयोग से किया गया है पुल का निर्माण 

 

इस मौके पर पहुंचे विधायक आशीष शर्मा का स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने विधिवत रिबन काटकर इस पुल को जनता के लिए समर्पित किया।

 

बता दें कि शनिवार को ही गांव का दंगल आयोजित किया गया। जिसमें विधायक आशीष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर पहलवानों को सम्मानित किया और उपस्थित दंगल प्रेमियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

उन्होंने कहा कि इस दंगल स्थान पर पहुंचने के लिए रास्ते में पुल की जरूरत थीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें इस बात से अवगत करवाया जिसके बाद उन्होंने लोगों की जरूरत अनुसार विधायक निधि से राशि स्वीकृत की। स्थानीय जनता ने भी सहयोग किया और अब यह पुल बनकर तैयार है।

 

दंगल में इस नए पुल से होकर लोग पहुंचे। उन्होंने सभी को इस सौगात के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमन, दंगल कमेटी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

[post-views]