विधायक आशीष शर्मा ने 326 पूर्व सैनिक, 38 महिला मंडल किए सम्मानित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  भाजपा मंडल ग्रामीण हमीरपुर ने रविवार को ग्राम पंचायत चौकी कनकरी के रिहाला मैदान में पूर्व सैनिक एवं महिला मंडल सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विधायक सदर आशीष शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
चौकी कनकरी, ताल, डिडवीं टिक्कर और साहनवीं के पूर्व सैनिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित
जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल ग्रामीण के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने की और कर्नल मोतीराम भारद्वाज बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा ने ग्राम पंचायत चौकी कनकरी, ताल, डिडवीं टिक्कर और साहनवीं के 326 पूर्व सैनिकों एवं सैन्य परिवारों और 38 महिला मंडलों को अपनी ओर से सम्मानित किया।
सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह हमेशा सैनिक ही रहकर समाज में देता है महत्वपूर्ण सेवाएं: आशीष
                     इससे पहले कार्यक्रम में पधारने पर विधायक आशीष शर्मा का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि आप सभी के चरण इस कार्यक्रम में पड़े जिससे इसमें चार चांद लगे हैं।
 पूरे विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिनका उद्देश्य देश के लिए अपना अब कुछ न्योछावर करने वाले सैनिकों को सम्मान देना और आप सभी से लगातार संपर्क में रहना है। सैनिक कभी पूर्व नहीं होता है वह हमेशा सैनिक ही रहता है।
सेवानिवृत्ति के बाद भी यह सैनिक समाज के उत्थान के लिए लगातार लगे रहते हैं। उन्होंने भारी संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंची मातृशक्ति का भी दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को हर माह पंद्रह सौ देने के बहाने ठगा, लेकिन फिर भी हमीरपुर की जनता सरकार के बहकावे में नहीं आई और मुझे अपना आशीर्वाद दिया।
इस सरकार ने बिजली मुफ्त देने का वायदा किया लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगाकर जनता पर भारी बोझ डाला जा रहा है। विधानसभा में हमीरपुर की जनता की आवाज को उठाया, लेकिन इस सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है।
छह वर्षों से जनता की सेवा में लगातार लगा हूं और यह विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है इसके हर सुख दुख में मैं सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि आज युवा बेरोजगार है, विकास कार्य सभी बंद है।
                कर्मचारियों के वेतन पर डाका डाला गया है। पूर्व कर्मचारियों को डीए, एरियर नहीं मिल रहा है। लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस सरकार ने गरीब जनता के साथ धोखा किया है। मित्रों पर सरकार मेहरबान है लेकिन जनता के लिए सरकार का खजाना खाली है।
 उन्होंने कहा कि इन चार पंचायतों में विधायक निधि एवं अपनी ओर से करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए हैं। ताल पंचायत में 29.20 लाख, बारह सोलर लाइट्स, नौ बेंच, चौकी कनकरी में 15.38 लाख, आठ बेंच, सात सोलर लाइट, साहनवीं पंचायत में पुल के लिए 23 लाख जारी कर दिए गए हैं। जो जल्द ही बनकर तैयार होगा।
 इस पंचायत में 30 लाख रुपए 24 सोलर लाइट्स, 22 बेंच, टिक्कर पंचायत में 18 लाख रुपए विधायक निधि से जारी कर विकास कार्य करवाए हैं। आने वाले समय में और भी विकास कार्य करवाए जाएंगे और इस विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।
आने वाले समय में नौ पंचायतों की पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। जिसके लिए विधायक प्राथमिकता में इन पंचायतों के लिए पानी की स्कीम डाली है। उन्होंने चारों पंचायतों के लिए 40 और सोलर लाइटें स्वीकृत की।
कार्यक्रम में भगेटु पंचायत के पूर्व प्रधान अजय चंदेल ने सभी महिला मंडलों को अपनी ओर से 22 लीटर के प्रेशर कुकर भेंट किए। उन्होंने सभी का इस कार्यक्रम में पहुंचने पर अपनी ओर से आभार व्यक्त किया।
 इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री अश्वनी शर्मा, प्रमोद पटियाल, कमलेश परमार, राजकुमारी, ठाकुर, कैप्टन तिलक, सेना मेडल कैप्टन क्लेशर चंद, राष्ट्रपति मेडल विजेता सुभाष मिश्रा, विभिन्न मोर्चों के अध्यक, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[post-views]