




हमीरपुर/भोरंज :- भोरंज विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक सुरेश कुमार के सम्मान में भोरंज टीजीटी परिवार के द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त टीजीटी शिक्षक परिवार द्वारा बड़े उत्साह के साथ किया।




इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों, लगभग 200 शिक्षकों एवं स्थानीय जनता ने बड़ी संख्या में भाग लिया । विधायक महोदय को भोरंज क्षेत्र के उपस्थित समस्त टीजीटी वर्ग ने हिमाचली टोपी , हिमाचली कमरी, मफ़लर व बुके भेंट कर सम्मानित किया।








जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम व टीजीटी वर्ग से शिक्षक सुनील शर्मा, प्रशोत्तम चंद व विलक्षण ठाकुर ने शिक्षकों की समस्याओं जैसे ट्रांसफर के लिए कलविंग डिस्टेंस 15 किलोमीटर करने, 5 वर्ष का नियमित कार्यकाल पूरा कर चुके टीजीटी शिक्षकों को सिनयोरिटी नंबर जारी करने व हैडमास्टर के 700 रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए विधायक महोदय को मांग पत्र प्रस्तुत किया।



अपने संबोधन में माननीय विधायक सुरेश कुमार ने भोरंज क्षेत्र के विकास व शिक्षक समाज के उत्थान हेतु अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और आश्वस्त किया कि शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक महोदय के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह से समस्याओं के हल हेतु शीघ्र मिलेगा।



अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं आगामी योजनाओं की भी जानकारी दी। उपस्थित सभी शिक्षकों ने विधायक के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विधायक सम्मान कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक सुशील कुमार , राजेंद्र कुमार ,अनिल वर्मा , सुरेंद्र कुमार ,सुनील शर्मा ,संतोष कुमार व त्रिलोकचंद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने विधायक महोदय व सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।
यह कार्यक्रम शिक्षकों की एकता, सहयोग और सम्मान की भावना का प्रतीक रहा।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रधान विजय बनयाल , डॉक्टर दीप कुमार,सविता मिन्हास ,वीना देवी, सुशीला शर्मा , संतोष शर्मा , चंदन ठाकुर , तरुण विकास, संदीप चौहान , राकेश गोल्डी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




