स्वस्थ शुरुआत, आशान्वित भविष्य डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- विश्व स्वास्थ्य दिवस (डब्ल्यूएचडी) प्रतिवर्ष ७ अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

 

 

यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के अवसर पर मनाया जाता है, जो १९४८ में इसी दिन हुआ था। इसका प्रमुख उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों, जैसे मानसिक बीमारी, प्रदूषण और मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

 

विश्व स्वास्थ्य दिवस के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं: जागरूकता बढ़ाना – लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बीमारियों से बचाव की जानकारी देना।

 

स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर ध्यान – हर साल एक विशिष्ट थीम के माध्यम से स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना। स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच – वैश्विक स्तर पर सभी लोगों के लिए बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं की वकालत करना।

 

इतिहास की याद – डब्ल्यूएचओ की स्थापना के सम्मान में इसे १९५० से हर साल मनाया जा रहा है। इस दिन दुनिया भर में स्वास्थ्य शिविर, योग सत्र और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं ताकि लोग बीमारियों से बच सकें।

 

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भाग लिया और इस अवसर पर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, रविंद्र देवी फीमेल हेल्थ सुपरवाइजर और सौरव ने अपनी भागीदारी दी।

[post-views]