हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की मासिक बैठक अवनीश कुमार की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

हमीरपुर/नादौन:-  हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 7 अप्रैल, 2026 को खण्ड मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार की अध्यक्षता में कांगू , ज़िला हमीरपुर में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन करते हुए महासचिव जगदीश चन्द शर्मा (सासन) द्वारा उपस्थित सदस्यों को वर्तमान में चल रही संघ गतिविधियों वारे जानकारी दी गई।

चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, मुख्य संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा, संरक्षक पंजाब सिंह कौशल, देश राज शर्मा, सलाहकार अवनीश कुमार, खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा मुख्य रहे।

बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । बैठक में जानकारी दी कि संघ का एक शिष्टमंडल दिनांक 12 मार्च को नादौन में माननीय मुख्यमंत्री जी से मिला था और आश्वासन मिला था कि जल्द ही 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग का पेंशन संशोधन का वकाया दे दिया जाएगा ।

 

वक्ताओं द्वारा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की लम्बित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट आदि की संशोधित वकाया राशि, चिकित्सा बिलों का भुगतान न हो पाने पर रोष पाया गया व सरकार से इसके शीघ्र भुगतान की अपनी मांग दोहराई गई व उमीद जताई कि पेंशनरों की लम्बित मांगों वारे माननीय मुख्यमंत्री जी आवश्य कोई करेंगे।।

प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम व वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल द्वारा उपस्थित सदस्यों को संघ में चल रही गतिविधियों तथा अन्य विषयों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां दी गई ।

 

उन्होंने बताया कि संघ पदाधिकारी पेंशनरों की लम्बित मांगों के प्रति समय समय पर सरकार से मामला उठाया जा जाता रहा है और संघ हर मिलने में सरकार से कुछ न कुछ लाभ जारी करवाने में सफल भी रहे हैं।

 

संघ आगे भी इस सम्बन्ध में प्रयास जारी रहेगापदाधिकारियों ने संघ सदस्यता कार्यक्रम निरन्तर जारी रखने की भी अपील की गई।

उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री व्रह्म दास, अमर नाथ शर्मा, ओम प्रकाश सुमन, सुखदेव शर्मा, ध्यान चन्द, राज कुमार, धनी राम, जमना दास, किशोर चन्द शर्मा, अमर नाथ शर्मा, विधी चन्द, माधो राम सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।

जगदीश चन्द शर्मा (कारगू), खण्ड प्रधान

 

[post-views]