




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन भोटा मनसुई में आज दिनांक 07.04.2026 को माननीय मंत्री घुमारवीं राजेश धर्माणी ने दौरा किया।



परिसर में काॅलेज प्रबन्धन कमेटी के चेयरमैन मनजीत सिंह जी, सचिव कुलबीर सिंह ठाकुर, काॅलेज प्राचार्य डाॅ राज कुमार धीमान, सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।






धर्माणी के पास वर्तमान में तकनीकी शिक्षा विभाग टी सी पी (टाऊन एंड कंट्री पलानिंग) तथा हिमुडा कालोनी डिवेल्पमैंट जैसे विभाग है। उनके साथ राजेश वनयाल (डायरेक्टर हिमुडा), मनोज कुमार (कांग्रेस कार्यकर्ता) तथा कृष्ण जी भी उपस्थित रहे।




काॅलेज प्राचार्य डाॅ. राज कुमार धीमान व चेयरमैन मनजीत सिंह ने विघायक का दौरेे के लिए धन्यवाद किया। विघायक जी छात्रों से रूहबरू हुए तथा छात्रों को तकनीकि शिक्षा के दायरों के बारे में जागरूक करते हुए भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया।


इस उपलक्ष्य पर विरेन्द्र शर्मा, बी. एड. व डी. एल. एड. के सभी छात्र व संपूर्ण स्टाॅफ उपस्थि रहा।






