




शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- शिव मंदिर बाग चौकी में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व मंगलवार दिनाँक 07.04.2026 को कलश यात्रा निकालकर बड़े उत्साह के साथ पुराण का स्वागत किया गया।

कमेटी के प्रधान श्री परसोत्तम दास जी ने बताया कि आज इलाके की अनेक महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। साथ ही पुरुषों ने भी इस मात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।




अध्यक्ष ने कहा कि यह यात्रा सभी गाँव व इलाका वासियों के सहयोग से सफलापूर्वक सम्पन्न हुई तथा उन्होंने सभी का इसमें भाग लेने के लिये धन्यवाद किया। बुधवार 08.4.2026 से शुरू होने वाली इस भागवत कथा का समय 12:30 से 4:00 बजे होगा ।







श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन आचार्य विपन शास्त्री करवायेंगे। इस शुभ अवसर पर महासचिव विक्रम चन्द वित्तसचिव उधम सिंह उप प्रधान सरवन सिंह, रमेश चन्द, प्रैस सचिव प्रदीप कुमार, हरि सिंह , महेन्द्रपाल, देसराज, गौतम अशोक कुमार जोगिन्द्र सिंह, किशोरी लाल, राज कुमार, दलीप कुमार, राजेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, प्यार चन्द आदि उपस्थित रहे।










