




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगलबेरी में आज 9 अप्रैल 2026 को प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।




इस मौके पर डॉक्टर सुरिंदर सिंह डोगरा इंचार्ज ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवाएं प्रदान करना एवं उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना रहा।






कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन तथा अन्य आवश्यक परीक्षण शामिल रहे। साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं (High-Risk Pregnancy) की पहचान कर उन्हें उचित उपचार एवं परामर्श दिया गया।



इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, समय पर जांच एवं संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां एवं अन्य आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।




डॉक्टर सुरिंदर सिंह डोगरा ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक माह की 9 तारीख को आयोजित किया जाता है, जिसमें सभी गर्भवती महिलाओं को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में आकर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
अंत में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर सुरिंदर सिंह डोगरा व सुपरवाइजर रविंद्रा देवी ने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने तथा अपने शिशु के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाएं।


इस मौके पर PHC जंगल बैरी की सुपरवाइजर मति रविंद्रा देवी और आशा वर्कर्स ने मुख्य भूमिका निभाई |




