




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को यहां अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में 5000 मीटर और 3000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर आयोजित की एथलेटिक्स प्रतियोगिता




राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और युवाओं का उत्साहवर्द्धन किया।





3000 मीटर दौड़ में पंकज खरयाल और 5000 मीटर में आर्यन रहे प्रथम



जूनियर ग्रुप के लिए आयोजित 3000 मीटर की दौड़ में पंकज खरयाल प्रथम, शिवांश द्वितीय, अंकुश तृतीय, मिंटू चौथे और कौस्तभ पांचवें स्थान पर रहे। सीनियर ग्रुप के लिए करवाई गई 5000 मीटर की दौड़ में आर्यन ने पहला, अंकित ने दूसरा, अभिषेक ने तीसरा, रोहित ने चौथा और प्रिंस ने पांचवां स्थान हासिल किया।



इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि इस छात्र संगठन ने हमेशा राष्ट्रहित और छात्रहित के मुद्दों पर युवाओं को लामबंद किया है।



नरेश ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों को नशे और अन्य बुराइयों से बचाने में भी एनएसयूआई का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा है। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से नशा विरोधी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की।
इससे पहले, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, प्रतियोगिता के प्रतिभागियों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद भी किया।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंदन राणा, राजेंद्र शर्मा, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।






