



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- लोकसभा चुनाव एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा में अपनी रूपरेखा तैयार करना आरंभ कर दिया है। इस कड़ी में बुधवार को हमीरपुर जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर जी भी शामिल हुए। इस बैठक में पार्टी के पूर्व कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी रणनीति के ऊपर भी चर्चा हुई।
लोकसभा के आम चुनाव एवं हिमाचल प्रदेश के उप चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने एक समन्वय समिति का गठन किया। इसमें तीनों विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर, बड़सर एवं हमीरपुर के लिए भाजपा नेता नरेंद्र अत्री को समन्वय समिति का प्रमुख बनाया गया है।
भाजपा मंडल सुजानपुर के लिए जिला भाजपा उपाध्यक्ष विजयपाल सोहारु, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एस.सी. मोर्चा संजीव डोगरा, जिला प्रवक्ता चमन ठाकुर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारेलाल शर्मा को नियुक्त किया गया है। वहीं बड़सर भाजपा मंडल के लिए जिला भाजपा उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, पूर्व मंडल अध्यक्ष दलबीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ओ.बी.सी. मोर्चा रसील सिंह मनकोटिया को जिम्मेदारी सौंप गई है।
इसके साथ ही हमीरपुर भाजपा मंडल के लिए जिला भाजपा सचिव अनिल शामा, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक देवराज शर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर एवं प्रदेश आयुष प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ अशोक शर्मा को समन्वय समिति में शामिल किया गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक, जिला से प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला भाजपा पदाधिकारी, पांचों मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री, सभी मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Post Views: 351



















Total Users : 125176
Total views : 189351