आर. जी. डी. बंद करने का खामियाजा भाजपा को स्थानीय निकायों के चुनावों में भुगतना पड़ेगा: संदीप सांख्यान

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- निसंदेह, रेवन्यु डिफिस ग्रांट बंद होने से जहां केंद्र की सरकार एक्सपोज़ हुई है वहीं हिमाचल प्रदेश की जनता जागरूक होने के साथ साथ पढ़ी लिखी भी है, वह हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र सरकार के दोहरे व्यवहार को बखूबी समझ रही है।

 

हिमाचल का अवाम पढ़ा-लिखा है, अर्थशास्त्र जनता है: संदीप सांख्यान

जिसके कारण प्रदेश की जनता की सम्वेदनाएं प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ है और जिसका सीधा फायदा प्रदेश में होने वाले नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा यह कहना है प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान का।

 

केंद्र सरकार के दोहरे मापदंडों का खामियाजा प्रदेश भाजपा को स्थानीय निकायों के चुनावों में भुगतना पड़ेगा: संदीप सांख्यान

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश की जनता अर्थशास्त्र भी बहुत अच्छे से समझती है और प्रदेश की जनता अब जान चुकी है कि रेवन्यु डेफिसिट ग्रांट बंद होने से प्रदेश के लोंगो को प्रतिवर्ष करीब 10 हज़ार करोड़ का नुकसान केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों से होगा।

 

 

जिसका बदला अब प्रदेश की जनता स्थानीय निकायों के चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों को हराकर केंद्र की भाजपा सरकार को संदेश देगी। संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा बेशक आक्रोश रैलियां निकाल कर प्रदेश के लोंगो का ध्यान भटकाने में लगी है लेकिन वर्तमान में केंद्र की सरकार का हिमाचल वासियों के प्रति नकारात्मक रवैया अब लोंगो को समझ आ रहा है।

 

 

जिसका खामियाजा प्रदेश में भाजपा को स्थानीय निकायों के चुनावों में चुकाना पड़ेगा। रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने के बाद यह पहला मौका है कि प्रदेश की जनता अपना निर्णय लोकल निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में सुनाएगी, बेशक यह चुनाव स्थानीय मुददों पर होते हैं लेकिन रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने की टीस तो हर हिमाचल वासी के मन मे रहेगी ही, तो ऐसे में स्वाभाविक है कि स्थानीय निकायों के चुनावों में जनचेतना और संवेदना कांग्रेस के प्रति होगी।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि रेवन्यू डेफिस्ट ग्रांट केंद्र सरकार के द्वारा बंद होने होने पर प्रदेश की जनता को 5 वर्षों में 40 से 50 हज़ार करोड़ का नुकसान हो रहा है यह प्रदेश की जनता के जहन में है तो ऐसे में प्रदेश की जनता का गुस्सा भाजपा पर उतरना स्वाभिक है, जिसका फायदा अभी पंचायती राज के चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में भी इसका फायदा कांग्रेस को मिलना लाज़मी है।

 

 

संदीप सांख्यान ने हिमाचल के आमजन मानस से भी अपील की है कि स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में केंद्र की सरकार और भाजपा को संदेश देना अति आवश्यक है कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश के साथ इन लोंगो ने कैसे बेन्यायी की है।

 

 

[post-views]