




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजराजेश्वरी ग्रुप इंस्टीट्यूशंस मनसुई, भोटा में पी.टी. ए. और अल्युमिनाई की जॉइंट मीटिंग कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर राजकुमार धीमान की अध्यक्षता में की गई। सर्वप्रथम डॉक्टर राजकुमार धीमान व संगठन में उपस्थित अभिभावक तथा पूर्व प्रशिक्षु छात्रों का पधारने के लिए धन्यवाद दिया।

छात्रों और अभिभावकों ने कॉलेज के उत्थान के लिए मुद्दों पर चर्चा की] छात्रों ने कॉलेज कैंटीन की कमी जताई व छात्राओं के लिए अधिक टॉयलेट्स की बात की] साथ ही ऐडमिशनस में आई कमी का भी मंथन किया गया। प्राचार्य महोदय ने अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उपस्थिति में आ रही कमी पर भी चिंता जताई।




इसके अलावा और भी मुद्दों पर चर्चा की गई। इस उपलक्ष्य पर पी. टी.ए. प्रेसिडेंट सुरेश कुमार वाइस प्रेसिडेंट राजकुमार व अन्य अभिभावकगण, बी. एड. डी. एल. एड. के पूर्व छात्र तथा संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहे।

















