







टौणीदेवी/हमीरपुर:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, टौणीदेवी खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 11 अप्रैल, 2026 को खण्ड़ प्रधान जगदीश चन्द शर्मा की अध्यक्षता में अवाहदेवी माता मंदिर परिसर, अवाहदेवी, ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष , प्रदेश मुख्य संरक्षक, वित्तसचिव शम्भू राम जसवाल विशेष रूप से शामिल रहे।








चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष, के.सी.गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष चंद शर्मा , ज़िला वरिष्ठ उपप्रधान रणजीत सिंह ठाकुर, सलाहकार केहर सिंह चौहान, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल आदि प्रमुख रहे।



खण्ड़ प्रधान जगदीश चन्द शर्मा द्वारा उपस्थित सदस्यो को खण्ड़ में चल रहीं गतिविधियों वारे जानकारी दी व पदाधिकारियों से सदस्यता कार्यक्रम में सहयोग की अपील गई।


बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । बैठक में जानकारी दी कि संघ का एक शिष्टमंडल दिनांक 12 मार्च को नादौन में माननीय मुख्यमंत्री जी से मिला था और आश्वासन मिला था कि जल्द ही 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग का पेंशन संशोधन का वकाया दे दिया जाएगा ।

पेंशनरों में जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की लम्बित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट आदि की संशोधित वकाया राशि, चिकित्सा बिलों का भुगतान व महंगाई भत्ता की देय किस्तें जारी किए जाने पर रोष पाया गया व माननीय मुख्यमंत्री जी से 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के शुभ अवसर पर पेंशनरों की मांगों वारे घोषणा करने का आग्रह किया गया है।

ज़िला प्रधान देव राज पटियाल द्वारा ज़िला इकाई की गतिविधियों वारे जानकारी दी व खण्ड़ पदाधिकारियों से सदस्यता कार्यक्रम जारी रखने का आह्वान किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा व वित्तसचिव शम्भू राम जसवाल द्वारा उपस्थित सदस्यों को संघ में चल रही गतिविधियों तथा अन्य विषयों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां दी गई । प्रदेशाध्यक्ष ने संघ स्थापना दिवस के सफल आयोजन हेतु खण्ड इकाईयों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
उन्होंने बताया कि संघ पदाधिकारी पेंशनरों की लम्बित मांगों को पूरा करवाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से कई वार मिले व इस सम्बन्ध में सरकार से पत्राचार के माध्यम से भी निरन्तर प्रयास जारी रखें हुए है, जिस कारण हम सरकार से कुछ न कुछ वित्तीय लाभ जारी करवाने में सफल रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष द्वारा आश्वस्त किया कि संघ पेंशनरों की मांगों को पूरा करवाने हेतु प्रयासरत रहेगा।
बैठक में टौणीदेवी खण्ड में कुछ सदस्यों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री चत्तर सिंह ठाकुर, वलवीर सिंह, सुभाष चन्द कानगो, रोशन लाल पटियाल, चन्द्र पाल, सुरज प्रकाश सोनी, ज्ञान चन्द निराला, वोहरी देवी, रिखी राम, राकेश पाल भारद्वाज, नन्दु राम शर्मा, मिल्खी राम शर्मा, सर्वा राम, ओमप्रकाश शर्मा, प्रेम चन्द शर्मा, जगदीश चन्द, प्रकाश चन्द शर्मा, वीना देवी, शक्ति चन्द, रत्न शर्मा, रीता देवी, रविन्द्र सिंह, रघु नन्दन पठानिया सहित अन्य पेंशनरों द्वारा अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई ।
जगदीश चन्द शर्मा, खण्ड़ प्रधान , टौणीदेवी




