सुरेश राठोर चमनेड़ वार्ड से लड़ेंगे जिला परिषद चुनाव 

 

 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला परिषद वार्ड चमनेड से इस बार चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है, जहां एडवोकेट सुरेश कुमार राठौर ने अपनी दावेदारी पेश की है। छात्र राजनीति से उभरकर सामने आए सुरेश कुमार राठौर को एक ईमानदार, शिक्षित और मेहनती उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।

सुरेश की दावेदारी से आम जनता में खुशी की लहर 

सुरेश राठौर लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। विशेष रूप से सीटू (CITU) से जुड़े रहते हुए उन्होंने मजदूरों और आम लोगों के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। मजदूरों के हक के लिए वे सदेव संघर्षशील रहे हैं। इसी कारण चमनेड क्षेत्र में उनकी खासी लोकप्रियता है।

क्षेत्रवासियों का मिल रहा अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद 

 

आम जनमानस की पीड़ा को बहाली भांति समझते हैं, जिस वजह से लोगों को उन पर अटूट विश्वास अभि से ही देखने को मिल रहा है। यही नहीं आम जन की समस्याओं और जनभावनाओं की उनकी गहरी समझ उन्हें अन्य उम्मीदवारों से अलग बनाती है।

 

स्थानीय लोगों का मानना है कि बफड़ी के रहने वाले सुरेश कुमार राठौर जमीनी स्तर के नेता हैं, जो केवल चुनावी समय पर नहीं बल्कि लगातार जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को समझते और उठाते रहे हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि और कार्यशैली के कारण उन्हें युवाओं, मजदूरों और महिलाओं और जागरूक मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

 

चुनाव को लेकर सुरेश राठौर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद दें। उन्होंने विश्वास जताया कि अगर जनता उन्हें मौका देती है, तो वे वार्ड के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे।

 

अब देखना यह होगा कि चमनेड वार्ड की जनता इस बार किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है, सुरेश राठौर की दावेदारी ने चुनावी समीकरणों को जरूर दिलचस्प बना दिया है।

[post-views]