हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की बैठक देव राज पटियाल की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, ज़िला इकाई की बैठक दिनांक 15 अप्रैल , 2026 को ज़िला प्रधान देव राज पटियाल की अध्यक्षता में पेंशनर भवन, हमीरपुर में सम्पन्न हुई जिसका संचालन पूर्व महासचिव शम्भू राम जसवाल ने किया।

बैठक में ज़िला में सदस्यों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के०सी० गौतम, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, मुख्य संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, नादौन महासचिव जगदीश चन्द शर्मा, महासचिव तोता राम जंजुआ, निर्मला ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत सिंह, उप प्रधान संतोष वन्याल, टौणीदेवी सदस्य रक्षक पाल शर्मा, भोरंज प्रधान कमलेश मिश्रा , सुजानपुर संरक्षक जैसी राम विमल, कुलदीप चन्द चोपड़ा आदि प्रमुख रहे।

ज़िला प्रधान देव राज पटियाल द्वारा मांगों के सम्बन्ध में पेंशनरों की भावनाओं व रोष वारे अवगत करवाया गया। प्रधान द्वारा ज़िला इकाई की गतिविधियों की जानकारी दी व उन्होंने पदाधिकारियों व सदस्यों से खण्डों में सदस्यता कार्यक्रम निरन्तर जारी रखने का आग्रह किया।

 

प्रदेश वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल ने पेंशनरों को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई व संघ की सुदृढ़ता के लिए सभी के सहयोग का आह्वान किया। मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा ने पेंशनरों की मांगों वारे वताया कि संघ सक्रियता से प्रयासरत है।

बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । पदाधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि संघ का एक शिष्टमंडल दिनांक 12 मार्च को नादौन में माननीय मुख्यमंत्री जी से मिला था और आश्वासन मिला था कि जल्द ही 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग का पेंशन संशोधन का वकाया दे दिया जाएगा ।

 

पेंशनरों में जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की लम्बित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट आदि की संशोधित वकाया राशि, चिकित्सा बिलों का भुगतान व महंगाई भत्ता की देय किस्तें जारी किए जाने पर रोष पाया गया व माननीय मुख्यमंत्री जी से 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के शुभ अवसर पर पेंशनरों की मांगों वारे घोषणा वारे मांग दोहराई गई।

प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम द्वारा पेंशनरों की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में संघ के प्रयासों की जानकारी दी कि संघ अपनी नीति अनुसार सरकार से लम्बित वकाया राशि के भुगतान वारे सरकार से वरावर पत्राचार कर रहा है और 15 अप्रैल को कुछ नहीं मिलता तो संघ माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलने का प्रयास किया जाएगा।

उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री वलदेव दास शर्मा, सालीग्राम ठाकुर, दीप चन्द शर्मा, वनारसी दास पटियाल, अनिरूद्ध डोगरा, रोशन पटियाल, जैसी राम पुरी, जगदीश चन्द शर्मा, वलदेव सिंह, प्रेम चन्द शर्मा, हेम राज शर्मा, मदन लाल शर्मा, जोगिंद्र पुंडीर, सीता राम, प्रताप सिंह ठाकुर, वलवीर डोगरा, रमेश चन्द धीमान, हंस राज शर्मा, प्रकाश चन्द, रंजीत सिंह, अशोक पटियाल

सहित अन्य पदाधिकारी/ पेंशनर्ज़ उपस्थित रहे ।

देव राज पटियाल , ज़िला प्रधान

[post-views]