सौंदर्यीकरण कार्य का किया विधिवत शिलान्यास: सुरेश कुमार 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भोरंज विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, आज ग्राम दिम्मी में ‘दिम्मी ताल’ के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

43.04 लाख रुपये की अनुमानित लागत से इस स्थान को एक आकर्षक ‘रिक्रिएशनल स्पॉट’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इस परियोजना के अंतर्गत आधुनिक लैंडस्केपिंग और जन-सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को सैर-सपाटे के लिए एक बेहतरीन स्थान मिलेगा।

शिलान्यास के उपरांत आयोजित जनसभा के माध्यम से क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया और उनकी जनसमस्याओं को विस्तार से सुना।

प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुँचाने के हमारे प्रयास के तहत, जनसभा में प्राप्त अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित किया गया।

शेष मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  के नेतृत्व में हम भोरंज के हर कोने में विकास की नई इबारत लिखने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।

[post-views]