



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर ने कहा की हिमाचल प्रदेश में टाइम पास गवर्नमेंट चल रही है। इस सरकार में किसी भी तरह की विश्वसनीयता नहीं है और यह सरकार अस्थिर है।
उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक नकारात्मक परिस्थितियों के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार है और जो उपचुनाव हिमाचल प्रदेश में हो रहे हैं उसके लिए भी मुख्यमंत्री स्वयं जिम्मेवार है। हम बताना चाहेंगे की हिमाचल ही नही पूरे देश में कांग्रेस टू बीजेपी का क्रम जारी और यह केवल इस कारण है क्योंकि कांग्रेस में एक बहुत बड़ा घुटन का माहौल है।


हिमाचल में राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हुए है और सभी ने एक स्वर में कहा की हिमाचल सरकार ने उनके विधानसभा क्षेत्र का विकास पूर्ण रूप से रोक दिया था और किसी की भी इस सरकार ने सुनवाई थी कि नहीं।



उन्होंने कहा की देश में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व नौसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया, हरियाणा में कांग्रेस नेता नवीन जिंदल, झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्व विधायक और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने अपनी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया।
उन्होंने कहा की हिमाचल में कांग्रेस पार्टी बदला बदली की भावना से काम कर रही है नगर निगम धर्मशाला में पांच नए मनोनीत पार्षदों के मनोनयन की अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी थी। इसी कड़ी में पहले उनके युवा कांग्रेस समर्थकों पर गाज गिरी और इसके बाद मनोनीत पार्षद भी हटा दिए गए था।

रवि ठाकुर के घर की सड़क रोकना और कुछ विधायकों को नगर निगम से नोटिस करना ठीक नहीं है ऐसा हिमाचल प्रदेश में कभी नहीं हुआ।
यह पूर्ण रूप से दर्शाता है की हिमाचल में सरकार बदला बदली की भावना से काम कर रहे है।
















Total Users : 125172
Total views : 189347