पशु मित्र भर्ती का ग्राउंड टेस्ट 27 को

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- उपमंडल हमीरपुर के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में भरे जाने वाले पशु मित्र के पदों के आवेदकों का ग्राउंड टेस्ट 27 अप्रैल को सुबह साढे आठ बजे अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में होगा।

एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने बताया कि पशु मित्र भर्ती की प्रक्रिया को पूर्ण करवाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

एसडीएम हमीरपुर की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में हमीरपुर के वरिष्ठ पशुपालन अधिकारी और टौणी देवी के पशुपालन अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

[post-views]