




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- एस.ओ.एफ. इंटरनेशनल गणित ओलंपियाड में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का स्वर्णिम प्रदर्शन हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के विद्यार्थियों ने एस.ओ.एफ. इंटरनेशनल गणित ओलंपियाड (सत्र 2025–2026) में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम शैक्षणिक जगत में गौरवान्वित किया है।









विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस एवं गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन प्राप्त कर अपनी बौद्धिक क्षमता, अनुशासन, सतत परिश्रम और उत्कृष्ट गणित दक्षता का प्रभावशाली परिचय दिया।



इस एस. ओ. एफ. इंटरनेशनल गणित ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक भव्य एवं प्रेरणादायक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।





इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में उल्लास एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला।

इस प्रतिष्ठित ओलंपियाड में कक्षा तीसरी से मनित चौधरी, अरविंन सिंह, तनिष्क; कक्षा चौथी से निवृत्ति मन्नत कौशल वेदार्थ डाबरा, आरव भारद्वाज, सरस भारद्वाज और माही हीर; कक्षा पाँचवीं से भार्गवी, दिव्यम शर्मा, नव्या और अर्षित मेहरा; कक्षा छठी से साव्या ठाकुर, आरुष गर्ग, अक्षज शर्मा और अगस्त्य शर्मा; कक्षा सातवीं से अभिजय डोगरा, अथर्व सोंखिले, क्षितिज ठाकुर; कक्षा आठवीं से अवनी शर्मा, यश राणा, श्रेया शर्मा और शगुन शर्मा, कक्षा नौवीं से अद्वैत राणा, रिजुल वर्मा और सात्विक शर्मा, कक्षा दसवीं से अभिजय शर्मा, अथर्व चौहान, रित्विक वर्धन और अर्जुन आर्य, कक्षा ग्यारहवीं से विलक्षिता शर्मा तथा कक्षा बारहवीं से चौहान चौहान, निशांत और अतुल्य श्री गुप्ता ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों में अभूतपूर्व वृद्धि की।



इसके अतिरिक्त कक्षा तीसरी की नक्षिता ठाकुर, कक्षा चौथी के वेदांर्थ डाबरा, अस्मी डोगरा एवं कक्षा दसवीं के मयंक शर्मा ने गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

इन विद्यार्थियों की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर अभ्यास, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर प्रार्थना सभा में विद्यालय की उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा लखनपाल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है|
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।



