वेस्ट और सस्टेनेबिलिटी पर काम करने के लिए इको विज्ञान फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ को वेस्ट और सस्टेनेबिलिटी पर काम करने के लिए इको विज्ञान फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शूलीनी यूनिवर्सिटी सोलन में किया गया।

 

पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्कृष्ट काम करने वाले स्कूलों व अध्यापकों को यह सम्मान इको विज्ञान के विप्रो आर्थियन कार्यक्रम के तहत दिया जाता है।

 

 

प्रधानाचार्य मंजरी वी महाजन के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अपने स्थानीय क्षेत्र में वेस्ट से जुड़ी समस्याओं को गहराई से समझा और उनके व्यावहारिक समाधान खोजने पर कार्य किया।

 

विद्यार्थियों ने न केवल कचरे के प्रकारों की पहचान की, बल्कि उसके प्रबंधन, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के प्रभावी तरीके भी विकसित किए। इस प्रक्रिया में उन्होंने सामुदायिक भागीदारी को भी बढ़ावा दिया, जिससे स्थानीय लोगों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी।

 

देश भर से लगभग 2000 रिपोर्ट्स में से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ की रिपोर्ट को पहले 30विद्यालयों में स्थान मिला।प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि का श्रेय अध्यापकों, सीएमसी और पंचायत सदस्यों को देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह संभव हो पाया।

 

उन्होंने यह भी बताया कि जिला साइंस पर्यवेक्षक राजेश गौतम का सहयोग समय-समय पर मिलता रहा, जिससे इस कार्य को और मजबूती मिली।

उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है। विद्यालय आने वाले समय में भी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सस्टेनेबल जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

 

विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया है कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित बनाने के लिए इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे

[post-views]